कैंपर और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

ललमटिया ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, गोड्डा रेफर

ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमटिया से ओवरब्रिज की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित हिजूकिता गांव के समीप मंगलवार देर शाम एक कैंपर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान छोटा सिमड़ा निवासी 22 वर्षीय करण कुमार सिंह के रूप में की गयी है. थाना प्रभारी रोशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में शामिल कैंपर वाहन सीआईएसएफ जवान का था. हादसे के तुरंत बाद घायल करण कुमार सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए ललमटिया मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे गोड्डा रेफर कर दिया गया. घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर ललमटिया थाना परिसर में रखा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >