यंग स्टार क्लब पीताम्बर कित्ता ने आयोजित किया मैचों का शानदार शुभारंभ

तेतरिया माल में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया माल पंचायत के पीताम्बर कित्ता खेल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल सोलह टीमों ने भाग लिया. उद्घाटन के प्रथम दिन आयोजित आधे-आधे घंटे के मैचों में सिमराही कटिहार ने एफसी करला को एक गोल से हराया. एफसी बोरियो ने बिराहिम कित्ता को एक गोल से पराजित किया. चांदचक ने इलेवन स्टार मंडरो को दो गोल से हराया. मेघचातर ने हाथमारी को एक गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायत के समाजसेवी गोविंद कुमार यादव, रामप्रसाद महतो, संतोष महतो, बीरेंद्र महतो, इंद्रजीत महतो और संजीव महतो ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. खेल संचालक रामप्रसाद महतो ने बताया कि इस गांव में प्रत्येक वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान छोटे बच्चों को अन्य खेलों में शामिल कर प्रतिभा निखारने और हौसला बढ़ाने का काम किया जाता है. दूरदराज से आने वाले खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की जाती है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम को कमेटी की ओर से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष आत्माराम महतो, कौशल कुमार महतो, बिट्टू कुमार महतो, मुकेश कुमार महतो तथा निर्णायक बबलू मरांडी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >