निर्धारित रास्ते से करें प्रतिमा का विसर्जन : थाना प्रभारी

बोआरीजोर में सरस्वती पूजा और शबे बरात को लेकर शांति समिति की बैठक

राजाभिट्ठा थाना परिसर में सरस्वती पूजा एवं शबे बरात को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने की. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में हिंदू भाइयों के सरस्वती पूजा एवं मुस्लिम भाइयों के शबे बरात का पर्व बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे को मजबूत बनाये रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की. किसी भी अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश भी दिया गया. उन्होंने बताया कि माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन केवल निर्धारित मार्ग से जुलूस निकालकर किया जाएगा. विसर्जन के दौरान डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और अश्लील गाने बजाने पर भी रोक रहेगी. इसके अलावा, शराब पीकर विसर्जन जुलूस में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व शांति और भाईचारे का संदेश देता है. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और कानून अपने हाथ में न लें. पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति पर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी. बैठक में पुलिस पदाधिकारी मनोज दुबे, जैकब, मुखिया सुखलाल सोरेन, महेंद्र किस्कू, झामुमो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव अली हुसैन अंसारी, मानिक सेन, अब्दुल अंसारी, कासिम अंसारी, सलाम अंसारी, मनोज मंडल और इस्लाम अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >