प्रखंड मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय सारणी निर्धारित

पोड़ैयाहाट में गणतंत्र दिवस 2026 के लिए झंडोत्तोलन समिति की बैठक आयोजित

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय एवं अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन के सफल आयोजन के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख उर्सुला मरांडी ने की. बैठक में तय किया गया कि गणतंत्र दिवस के दिन सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रातः 8.45 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा. इसके बाद प्रखंड कार्यालय भवन में 8.55 बजे, थाना परिसर में 9.25 बजे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9.55 बजे झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसी तरह पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन के समय की विस्तृत सूची निर्धारित की गयी है. बैठक में बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, उपप्रमुख सुमन भगत, समाजसेवी श्यामानंद वत्स, थाना प्रभारी महाबीर पंडित, राजीव कुमार चौधरी, विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा, राजेंद्र पंडित, सुबोध झा, गोपाल ठाकुर, मुखिया अमर यादव सहित विभिन्न कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में झंडोत्तोलन को सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के दिशा-निर्देश दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >