गृह निर्माण को लेकर विवाद में महिला घायल

धमसाईं गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला का सिर और गर्दन जख्मी

पथरगामा थाना क्षेत्र के धमसाईं गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई, जिसमें बबलू राउत की 30 वर्षीय पत्नी करुणा देवी घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया. जानकारी के अनुसार मारपीट में महिला के सिर, ललाट और गर्दन पर चोट लगी है. स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद का कारण गृह निर्माण को लेकर आपसी कहासुनी थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. इस संबंध में मामला थाने तक पहुंच चुका है और पुलिस जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >