राजमहल परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक ने लिया प्रभार, कहा
बोआरीजोर : इसीएल के राजमहल परियोजना में बुधवार को मुख्य महाप्रबंधक के रूप में संजय कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया. उन्हें निवर्तमान मुख्य महाप्रबंधक अखिलेश पांडेय ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और प्रभार दिया. जीएम प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि परियोजना के सभी कर्मचारियों के अलावा भू दाताओं से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में बेहतर कार्य करना है. वे इससे पूर्व सतग्राम कोल परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. वहीं निवर्तमान मुख्य महाप्रबंधक श्री पांडेय ने कहा कि यहां के लोगों से काफी स्नेह मिला है. उन्हें हमेशा याद करेंगे. इस अवसर पर प्रशांत कुमार, प्रबोध कुमार, एसके झा, एस डीवर आदि उपस्थित थे.
इसीएल के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार के योगदान पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते निवर्तमान मुख्य महाप्रबंधक अखिलेश पांडेय. फोटो। प्रभात खबर
