नयाडीह गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

-351 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति के उत्साह के बीच सदर प्रखंड क्षेत्र के घाट मंजवारा पंचायत के नयाडीह गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ. आयोजन के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल कलश शोभा यात्रा के साथ हुई. इस यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजी 351 महिलाओं और युवतियों ने सिर पर मंगल कलश धारण कर हिस्सा लिया. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय माता दी और हर हर महादेव के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान कर दिया. शोभा यात्रा तरवारा चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शिव मंदिर स्थित शिवगंगा तालाब तक पहुंची. शिवगंगा तालाब के तट पर पंडित शिवम विष्णु पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करायी गयी. इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधिवत कलश स्थापना की. कलश स्थापना के साथ ही सात दिवसीय महायज्ञ की औपचारिक शुरुआत हुई. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी सात दिनों तक प्रख्यात कथा वाचकों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा. ग्रामीणों के बीच इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर खासा उत्साह है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस आयोजन से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >