डीजीएमएस के 125वीं वर्षगांठ पर परियोजना क्षेत्र में किया गया पौधारोपण

परियोजना पदाधिकारियों के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

राजमहल कोल परियोजना के लालघुटूवा डंप पर परियोजना प्रबंधन और डीजीएमएस पदाधिकारी के मार्गदर्शन में मंगलवार को 500 पौधों का रोपण किया गया. इस अवसर पर खान सुरक्षा के निदेशक माधव राय ने बताया कि यह कार्यक्रम डीजीएमएस के 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर परियोजना क्षेत्र में पौधारोपण के रूप में आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि यह वर्षगांठ राष्ट्र की सेवा में समर्पित है. कार्यक्रम का आयोजन खान सुरक्षा महानिदेशालय, धनबाद के तत्वाधान में किया गया. पौधारोपण कार्यक्रम में परियोजना के पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा कि पौधा मनुष्य का जीवनदाता है और इसके बिना जीवन शून्य है. सभी व्यक्तियों के लिए पौधा लगाना और उसकी सुरक्षा करना जिम्मेदारी बनता है. पौधे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है. खनन क्षेत्र में कार्य के दौरान प्रकृति से छेड़छाड़ होती है, लेकिन उसकी भरपाई भी आवश्यक है. कार्यक्रम में खनन मैनेजर ओपी चौधरी, सुरक्षा पदाधिकारी पी. वर्णवाल, पीके यादव, सुरक्षा समिति सदस्य राम सुंदर महतो, पवन कुमार, शीतल यादव और करीम अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्थायी विकास के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >