हरना बीयर में नौ करोड़ की रािश से बनेगा केनाल

सांसद निशिकांत दुबे ने कैनाल स्थल का लिया जायजा, कहा वेबकास कंपनी को शीघ्र डीपीआर बनाने का दिया निर्देश गोड्डा : सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को सदर प्रखंड के हरना नदी पर बननेवाले नौ करोड़ की राशि के हरना बीयर के कैनाल जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ कराया. निर्माण कंपनी के अभियंताओं व किसानों के […]

सांसद निशिकांत दुबे ने कैनाल स्थल का लिया जायजा, कहा

वेबकास कंपनी को शीघ्र डीपीआर बनाने का दिया निर्देश
गोड्डा : सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को सदर प्रखंड के हरना नदी पर बननेवाले नौ करोड़ की राशि के हरना बीयर के कैनाल जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ कराया. निर्माण कंपनी के अभियंताओं व किसानों के साथ जमनी गांव स्थित कैनाल का जायजा लेते उन्होंने बताया कि कैनाल से हजारों एकड़ जमीन की सिंचाई होगी. उन्होंने बेवकास कंसल्टेंसी कंपनी के अभियंता सोना शर्मा को डिजाइन के अनुरूप डीपीआर बनाने का निर्देश दिया.
सांसद ने इस दौरान बीयर के लेवल, आऊटलेट, फाटक व जल संचयन क्षेत्र के बारे में कंपनी को अवगत कराया. वहीं मेढ़ को भी मजबूत बनाने के साथ पानी के ज्यादा संचयन को लेकर विशेष तौर पर काम करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि गोड्डा के साथ पोड़ैयाहाट के सुगाबथान डैम का डीपीआर का काम भी इसी कंपनी द्वारा कराया जाना है. कंपनी एल वन है. जल्द ही पूरी तरह से मैपिंग कर डीपीआर सौंप देगी. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, राजेश झा , प्रेम झा, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा, नरेंद्र चौबे आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >