गोड्डा नगर : झारखंड राज्य सरकारी विद्यालय रसोइया संघ की बैठक तीन जुलाई को गांधी मैदान में होगी. इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता गीता मंडल करेंगी. इसमें प्रखंड के सभी सदस्यों से भाग लेने की अपील की गयी है. यह जानकारी एक्टू नेता मनोज कुमार कुशवाहा ने दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रवक्ता की उपस्थिति में गोड्डा प्रखंड कमेटी का गठन किया जाना है.
सभी प्रखंडों में बारी बारी से चुनाव कर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये कार्य किया जा रहा है. संगठन को मतबूत बना कर रसोइया व संयोजिका के हितों की लड़ाई लड़ी जायेगी. बैठक में जिलाध्यक्ष बबीता आनंद, सचिव रूमा चटर्जी, होमगार्ड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, माले नेता अरूण सहाय व शिक्षक नेता आनंद रजक आदि हिस्सा लेंगे.
