विधायक अमित मंडल ने खेतौरी में उनके चित्र पर किया माल्यार्पण
पथरगामा : हूल दिवस पर गुरुवार को गोड्डा विधायक अमित मंडल ने पथरगामा के शहीद खेतौरी राजवीर सिंह हरिदेव सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया. उनके साथ पथरगामा के पूर्व जिप सदस्य सियाराम भगत सहित कई भाजपा के नेता थे. विधायक ने कहा कि सोनारचक गांव में राजवीर सिंह व हरिदेव सिंह ने अंगरेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. इस दौरान लोगों ने विधायक से दोनों की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की. विधायक ने भी आश्वासन दिया है. इस अवसर पर भाजपा नेता धीरज भगत, कीर्तन सिंह, श्रीकृष्ण बैरागी, जयप्रकाश दर्वे, संजीव सिंह, हीरालाल सिंह, विवेकानंद सिंह आदि थे.
