हुड़गु जंगल से मिला अर्द्धजला शव

पुलिस को हत्या कर शव फेंकने की आशंका गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हुड़गु हाट के पास जंगल से पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति का शव को बरामद किया है. शव को जला दिया था, शव पूरी जरह से जला नहीं था. इस कारण शव की पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने कहा […]

पुलिस को हत्या कर शव फेंकने की आशंका

गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हुड़गु हाट के पास जंगल से पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति का शव को बरामद किया है. शव को जला दिया था, शव पूरी जरह से जला नहीं था. इस कारण शव की पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने कहा कि अन्यंत्र हत्या कर साक्ष्य झुपाने की नीयत से शव को जलाया गया. बता दें हुड़गु हाट के पास जंगल से शव होने की सूचना लोगों को पुलिस के दी. सूचना मिलते ही नगर थाना के इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. शव जब्त कर लिया. वहीं शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गयी थी. पुलिस ने बताया कि जला देने से शव क्षत विक्षत गया था. इसकी पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये धनबाद भेज दिया.
हत्या कर फेंका गया है शव!: घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया है. यह स्थान सुनसान है. युवक की हत्या कहीं और की गयी है. घसीटते हुए शव को जंगल में लाया और जलाकर हत्यारे भाग गये. बमुश्किल से शव के चेहरे की पहचान हो पायी है. धारदार हथियार से हत्या करने जैसा प्रतीत होता है.
हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. शव को सड़क पर घसीटकर जंगल क्षेत्र में लाकर जलाने का प्रयास किया गया है. दूसरी ओर घटनास्थल पर शव के अलावा अन्य सामान नहीं मिला है.
-अशोक कुमार गिरी, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी, गोड्डा नगर
लोगों ने नहीं की पहचान
सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गयी. लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की. फिलहाल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये धनबाद भेज दिया. मामले की जांच करने नगर थाना के जोसेफ फांसिस तिर्की, विमल रंजन तिग्गा, बी गुप्ता, आरके सिंह व भास्कर झा आदि गये थे. वहीं जानकारी होने पर मुफस्सिल थाना के प्रभारी राजेश कुमार भी सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >