आप के बैनर तले दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

महगामा के श्रीमतपुर गांव में आयोजन महगामा: महगामा में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन प्रखंड के श्रीमतपुर गांव में किया गया. आप पार्टी ने नेता मो मंसूर आलम के आवास पर इफ्तार का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू व मुसलिम धर्मावलंबियों ने इफ्तार पार्टी में शामिल होकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया. इफ्तार पार्टी […]

महगामा के श्रीमतपुर गांव में आयोजन

महगामा: महगामा में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन प्रखंड के श्रीमतपुर गांव में किया गया. आप पार्टी ने नेता मो मंसूर आलम के आवास पर इफ्तार का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू व मुसलिम धर्मावलंबियों ने इफ्तार पार्टी में शामिल होकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया. इफ्तार पार्टी में जिला संयोजक हेमकांत ठाकुर मुख्य रूप से शामिल हुए. इन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है. यह पुरानी परंपरा है. इस दौरान उपाध्यक्ष कार्तिक महतो, अमित प्रियदर्शी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मो मंसूर आलम थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >