मुल्क में अमन व शांति की मांगी दुआएं

दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए रोजेदार गोड्डा : माह-ए-रमजान के दूसरे जुमा पूरा होने के साथ ही दावत-ए-इफ्तार में तेजी आने लगी है. शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं बसंतराय के मांजर हाट स्थित मदरसा में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया. इसमें सैंकड़ों रोजेदारों ने हिस्सा लिया. मगरीब की अजान के बाद रोजेदारों के साथ आप के […]

दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए रोजेदार

गोड्डा : माह-ए-रमजान के दूसरे जुमा पूरा होने के साथ ही दावत-ए-इफ्तार में तेजी आने लगी है. शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं बसंतराय के मांजर हाट स्थित मदरसा में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया.
इसमें सैंकड़ों रोजेदारों ने हिस्सा लिया. मगरीब की अजान के बाद रोजेदारों के साथ आप के जिला संयोजक हेमकांत ठाकुर के अलावा बांका जिला परिषद सदस्य रफीक आलम ने इफ्तार में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. जिला संयोजक बताया कि यह पाक माह देश, राज्य समेत कस्बे-कस्बे में अमन चैन का संदेश देता है.
आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का काम करता है. रोजेदार देश में अमन व शांति की दुआ मांगते हैं. इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लेकर सफल बनाने का काम किया है. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अनिल प्रियदर्शी, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यानंद मिश्र, इकबाल, मो रईस, निजाम काजी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >