सत्संग प्रवचन के तीसरे दिन त्रिभुवन जी महाराज ने कहा
प्रवचन के दौरान नारी शक्ति को जगाने का किया काम
घरेलू हिंसा रोकने के लिए सबल बने महिलाएं
गोड्डा : मेला मैदान में भागवत प्रचार समिति के ओर से आयोजित सत्संग प्रवचन में प्रवचनकर्ता त्रिभुवन जी महाराज ने चरित्र निर्माण पर बल दिया. श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन पाठ करते हुए त्रिभुवन जी ने बताया कि महिला व पुरुष को चरित्रवान होना चाहिए. चरित्र इनसान के लिए अत्यंत जरूरी है.महिलाओं को भी चरित्रवान बनने तथा परिवार के प्रति जिम्मेवार बनने का उपदेश दिया. बताया कि आज कल महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं.
इसके लिए महिलाएं भी कम जिम्मेवार नहीं है. अब महिलाएं पहले की तरह नहीं है. महिलाएं आज कल घर के कामकाज में कम रुचि रखती है. बच्चों के प्रति कम जबावदेह होती है. इसको लेकर आये दिन घरेलू हिंसा होती है.इस पर रोकथाम के लिए महिलाओं को सबल बनने तथा कम से कम चरित्रवान बनने पर जोर दिया. मौके पर प्रचार समिति के सभी सदस्य मौजूद थे.
