रावण से बदमाशों ने छीने 27 हजार रुपये

ऊर्जानगर शिवमंदिर के पास दिया घटना को अंजाम महगामा में दिन दहाड़े इसीएल कर्मी से छिनतई काले रंग की बाइक पर सवार थे अपराधी महगामा थाना में मामला दर्ज आरसीएमपी स्टेट बैंक से रुपये की निकासी कर क्वार्टर आ रहे थे रावण महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर काॅलनी स्थित शिव मंदिर के पास […]

ऊर्जानगर शिवमंदिर के पास दिया घटना को अंजाम

महगामा में दिन दहाड़े इसीएल कर्मी से छिनतई
काले रंग की बाइक पर सवार थे अपराधी
महगामा थाना में मामला दर्ज
आरसीएमपी स्टेट बैंक से रुपये की निकासी कर क्वार्टर आ रहे थे रावण
महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर काॅलनी स्थित शिव मंदिर के पास बुधवार को पहले से घात लगा कर अज्ञात बदमाशों ने इसीएल कर्मी रावण हेब्रम से 27 हजार रुपये की छिनतई कर ली. इस मामले में रावण ने महगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. रावण हेंब्रम आरसीएमपी स्टेट बैंक की शाखा से 27 हजार रुपये की निकासी कर पैदल एनएचएस काॅलनी जा रहे थे. इसी दौरान ऊर्जा नगर शिवमंदिर के पास पहुंचे. यहां पहले से घात लाये काले रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रावण के हाथ से झोला छिन कर फरार हो गया.
रावण ने हल्ला किया, लेकिन अपराधी पकड़ से दूर हो चुके थे. उन्होंने इस घटना की सूचना महगामा थाना को दी. इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया. इधर, थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि छिनतई के मामले को लेकर थाना में अज्ञात अपराधियों के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.
तीन माह में चार लोग छिनतई के शिकार
महगामा थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर काॅम्प्लेक्स में छिनतई की घटना बढ़ गयी है. पिछले तीन माह में चार लोग छिनतई के शिकार हो चुके हैं. अप्रैल माह में केंदुआ गांव निवासी मुरसद्दीन अंसारी की मोटरसाइकिल की डिक्की की तोड़कर 2.80 लाख रुपये अज्ञात अपराधियों ने उड़ा लिये. वहीं अप्रेल में ही करहरिया निवासी मो आशिफ की मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे 90 हजार रुपये बसुआ चौक के पास से अज्ञात अपराधियों ने लूट लिये. वहीं एक मामले में महगामा के पास सेवानिवृत शिक्षक के थैला में रखे 20 हजार रुपये की छिनतई अज्ञात बाइक सवारों ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >