बिजली चोरी के आराेप में 26 के खिलाफ प्राथमिकी

गोड्डा : बिजली विभाग की ओर से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने के आराेप में 26 लोगों के खिलाफ ठाकुरगंगटी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. बता दें थाना क्षेत्र के चांदा, सन्हौली, मोरडीहा व मोहरा गांव में बिजली विभाग की ओर से गठित छापेमारी दल ने अभियान चलाया. इस दौरान उक्त […]

गोड्डा : बिजली विभाग की ओर से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने के आराेप में 26 लोगों के खिलाफ ठाकुरगंगटी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. बता दें थाना क्षेत्र के चांदा, सन्हौली, मोरडीहा व मोहरा गांव में बिजली विभाग की ओर से गठित छापेमारी दल ने अभियान चलाया. इस दौरान उक्त गांवों में टोका लगाकर बिजली के चोरी करने का मामला प्रकाश में आया.
इस मामल में विभाग के अधिकारी मनीष चंद्र पूर्ति ने ठाकुर गंगटी थाना में सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 135 के तहत मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी में चांदा गांव के मुन्ना सिंह, पवन कुमार सिंह, पशुपति नाथ मिश्रा, कारू मंडल, मुन्नी रानी, हिमांशु चंद्र सिंह, राहुल कुमार सिंह, सुभाष मिश्रा, कोशल किशोर, शंकर रजक,
सन्होला गांव के अरविंद झा, संतोष झा, चंदन ठाकुर, दिलीप कुमार मिश्रा, उचित रजक, मोरडीहा गांव के नरेश पोददार, बबलू यादव, अभय लाल, अर्जुन मंडल व मोहरा गांव के भुनेश्वर मंडल, दिवाकर मंडल, विदेंश्वरी मंडल, रामचंद्र मंडल, दिवाकर पोद्दार, महेश मंडल को अभियुक्त बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >