मसलिया : मसलिया में एक गली से बाइक ले जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. इतना ही नहीं बाद में दो पक्ष भी आपस में भीड़ गये और जम कर मारपीट की. मारपीट की यह घटना मसलिया थाना क्षेत्र के सिद्पहाड़ी गांव की है. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें एक पक्ष के कृष्ण मंडल ने थाना कांड संख्या 35/16 में भादवि की धारा 341,323,506 व 34 के तहत गांव के बालक मंडल,
पवन मंडल, माणिक मंडल,सदानंद मंडल व रावण मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दूसरे पक्ष से माणिक मंडल ने कांड संख्या 36/16 में भादवि की धारा 341,323,506 व 34 के तहत कृष्ण मंडल, माधव मंडल, पवन मंडल, रतन मंडल व सुफल मंडल को आरोपित बनाया है़ दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक कृष्ण मंडल व माणिक मंडल के बीच एक गली में मोटर साइकिल आर-पार करने के समय सटा देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गयी़ बात इतना आगे बढ़ गया कि अंत में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी है़
