कांग्रेसी नेता के निधन पर शोक सभा

पथरगामा : पथरगामा मे कांग्रेस नेता बबलू झा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में जुटे कांग्रेसियों ने इनके निधन पर शोक जताया है. प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव महतो की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गयी. इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने दो मिनट का मौन भी रखा. श्री महतो ने […]

पथरगामा : पथरगामा मे कांग्रेस नेता बबलू झा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में जुटे कांग्रेसियों ने इनके निधन पर शोक जताया है. प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव महतो की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गयी. इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने दो मिनट का मौन भी रखा.

श्री महतो ने कहा कि स्व झा के निधन से पार्टी को क्षति हुई है. श्री झा के किये गये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है. श्री झा कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता थे. इस दुख की घड़ी में पार्टी स्व झा के साथ है. शोक सभा में कांग्रेसी सत्यजीत सिंह, विजय तिवारी, विजयेंद्र विद्रोही, अनंत भगत, पीयूष झा, सुदामा पांडेय, खुर्शीद आलम, गोपाल महतो, सोनाराम महतो सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >