बच्चों को नहीं खाने दिया एमडीएम

एमडीएम में छिपकली मामले को स्कूल प्रबंधन को क्लीन चिट गोड्डा : एसडीओ द्वारा गठित जांच टीम ने मध्य विद्यालय भदराय के छिपकली मरा एमडीएम खाने से 85 बच्चों के बीमार मामले में स्कूल प्रबंधन को क्लीन चिट दे दिया है. एसीएमओ डाॅ बनदेवी झा व बीइइओ अशोक पाल द्वारा समर्पित रिपोर्ट में उल्लेख किया […]

एमडीएम में छिपकली मामले को स्कूल प्रबंधन को क्लीन चिट

गोड्डा : एसडीओ द्वारा गठित जांच टीम ने मध्य विद्यालय भदराय के छिपकली मरा एमडीएम खाने से 85 बच्चों के बीमार मामले में स्कूल प्रबंधन को क्लीन चिट दे दिया है. एसीएमओ डाॅ बनदेवी झा व बीइइओ अशोक पाल द्वारा समर्पित रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि डाॅक्टर ने बच्चों की तबीयत खराब होने के पीछे फूड प्वाइजनिंग नहीं पाया गया. छिपकली मरा भोजन खाने से बच्चों की तबीयत खराब नहीं होना नहीं बताया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्याह्न भोजन के परोसे जाने के बाद विद्यालय में खाना था, लेकिन उस थाली को घर ले जाया गया
है. छिपकली कहां से आया. यह मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. इसके लिये विद्यालय प्रबंधन जिम्मेवार नहीं है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भोजन के पकने के क्रम में छिपकली के खाना में गिरता तो उसकी पूंछ का जहर आता, लेकिन रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं था. इस बात को भी लेकर देखा जा रहा है कि खाना बनने के बाद छिपकली बाहर से थाली में गिरी होगी.
जांच टीम ने रिपोर्ट जमा कर दिया है. इसमें फुड प्वांइजनिंग का मामला सामने नहीं आया है. रिपोर्ट की काॅपी डीसी को सौंप दी गयी है.
गोड्डा : भदराय पहुंचे पोड़ैयाहाट विधायक
सोमवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव भदराय गांव पहुंचे. यहां स्कूल परिसर में ही ग्रामीणों के साथ बैठकर बातचीत की. विधायक को ग्रामीणों ने स्कूल की समस्याओं से अवगत कराया. गांव की कई महिलाओं ने विधायक के समक्ष परेशानी रखी. स्कूल में पढ़ाई करने वाले तीन बच्चों गौरव, गौतम,
निरजा की मां उमा देवी ने कहा कि तीन गिरगिट खाना में निकला है. पिछले वर्ष भी उनके एक पुत्र को खाना में गिरगिट परोसा गया था. तभी चुप रह गयी थी. इस तरह से गिरगिट व कीड़ा का जहर खाना में मिलता रहेगा, तो बच्चों की जान चली जायेगी. स्कूल में नया मास्टर चाहिए. वहीं विधायक श्री यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी से कार्रवाई करने को कहा गया है. कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षा सचिव से बात करेंगे. इस अवसर पर जेवीएम नेता अमरेंद्र कुमार अमर सहित काफी संख्या में ग्रामीण थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >