उदासीनता. घंटों बिजली आपूर्ति बाधित कर हो रहा 33 केवीए लाइन में पोल गाड़ने का काम
गोड्डा-महगामा 33 केवीए बिजली सप्लाइ लाइन मरम्मत का काम धीमी गति से होने का खामियाजा शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता भुगत चुके हैं. गरमी में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. मजबूरी में लोग आंदोलन का रूख अख्तियार कर रहे हैं. विभाग उदासीन बना हुआ है.
गोड्डा : महगामा-गोड्डा के 33 किलोमीटर के बीच 33 केवीए की सप्लाइ लाइन में मरम्मत का काम उपभोक्ताओं के लिए जी का जंजाल बन गया है. कार्य करा रही एजेंसी की सुस्त रफ्तार का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है. इस भीषण गरमी में घंटों लाईन काटकर 33 मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. इसको लेकर ही जिला मुख्यालय के लोगों में अक्रोश है. नियमत: इस कार्य को ठंड के मौसम में होना चाहिए था.
कछुए गति से चल रहा काम उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द हो रहा है.अभी दो दिन पहले बिजली कटौती से अाक्रोशित लोगों ने बिजली आॅफिस में तोड़फोड़ कर दी थी. लाखों मूल्य के समानों को क्षतिगग्रस्त कर दिया था. बावजूद इसके विभाग उदासीन बना हुआ है.
29 मई को भी हुई थी 13 मवेशी की मौत
इससे पूर्व 29 मई को बसंतराय के लक्ष्मीपुर गांव के बहियार में 11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 13 मवेशी की मौत हो गयी. घटना के 14 दिन दिन बाद भी को मुआवजा नहीं मिल पाया है. विभाग टाल-मटोल रवैया अपना रहा है.रविवार को तेज आंधी एवं पानी के दौरान सत्संग चौक स्थित मूलर्स टैंक समीप दो झुका पोल गिर गया था. हालांकि देर रात से ही शहर की काट दी गयी थी. चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो पायी थी.
सांसद ने की थी सचिव से बात
बिजली कटौती से परेशान शहरवासी गुरुवार को परिसदन में सांसद निशिकांत दुबे एवं महगामा विधायक अशोक भगत से पहल करने की मांग की थी. सांसद व विधायक ने विभाग के चेयरमैन से बात कर आपूर्ति में सुधार करने की बात कही थी.
क्या कहते हैं विभाग के अधिकारी
विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि 33 केवीए में फिलहाल संकट के आसार दो से चार दिनों के शट डाउन के बाद समाप्त हो जायेगा. इसके बाद कोई भी काम ठंंड के मौसम में होगा. 33 केवीए में पोल खड़ा करने का काम किया जा रहा है. फिलहाल कुल 20 पोल लगाने का काम बच गया है. इन पोलों को संवेदक साइट पर गिरा चुका है. इसीलिए 20 पोलो को खड़ा करने जल्द खत्म हो जायेगा.
आज फिर ठप रहेगी आपूर्ति
मंगलवार को फिर से आपूर्ति ठप रखने की सूचना विभाग के पदाधिकारियों द्वारा दी गयी है. मरम्मत कार्य को लेकर ही सुबह से दोपहर 12 बजे दिन तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
