जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई शोक सभा
गोड्डा : जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता राजेश झा उर्फ बबलू झा के पार्थिव शरीर को लाया गया. यहां कांग्रेसियों ने पार्टी झंडे में लिपटाकर श्री झा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद शव को उनके पैत्रिक गांव मेहरमा घोसीचक ले जाया गया. इस अवसर पर जगधात्री झा, सुमित कुमार बिट्टू, अभय जायसवाल, सच्चिदानंद साह, जयकांत ठाकुर आदि थे.
