उपमुखिया ने किया सड़क का शिलान्यास
14 वें वित्त आयोग की राशि से होगा काम
पथरगामा : रविवार को पथरगामा पंचायत के घाट पथरगामा बस्ती में उपमुखिया चांदनी देवी ने पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. उपमुखिया ने बताया कि 14वें वित्त आयोग की राशि दो लाख से 200 फीट पीसीसी सड़क बनेगी. इससे ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी. मौके पर वार्ड सदस्य संदीप भगत, वीणा देवी, मदन साह, सुनील ठाकुर, संजय पाठक आदि उपस्थित थे.
