ट्रांसफॉर्मर के लिए स्थल चयन को लेकर भिड़े दो गुट
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खटनई गांव में ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए स्थल चयन को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुट ने आपस में जमकर पत्थरबाजी की. इसकी सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस और एसडीओ पहुंचे और ग्रामीणाें को शांत कराया. गांव में नया ट्रांसफॉर्मर […]
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खटनई गांव में ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए स्थल चयन को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुट ने आपस में जमकर पत्थरबाजी की. इसकी सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस और एसडीओ पहुंचे और ग्रामीणाें को शांत कराया. गांव में नया ट्रांसफॉर्मर के लिए एक गुट ने पुल के पास स्थल का चयन किया. यह स्थल दूसरे गुट को पसंद नहीं आयी और वे इसका विरोध करने लगे.
इतना ही इस गुट ने ट्रांसफॉर्मर के लाये गये दो बिजली पोल में एक पोल को तोड़ दिया. इस घटना से पहले गुट के लोग आक्रोशित हो गये पत्थरबाजी करने लगे. इसका जवाब दूसरे गुट ने भी पत्थरबाजी से दिया. देखते-ही-देखते गांव का माहौल बिगड़ गया. गांव में तनाव फैल गया. वहीं इसकी सूचना मुफस्सिल थाना मिली.
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय दल बल के साथ खटनई गांव पहुंचे. उनके साथ एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा भी पहुंचे. इनलोगों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. काफी समझाने पर ग्रामीण शांत हुए. धीरे-धीरे स्थित सामान्य हुआ. एसडीओ श्री सिन्हा ने कहा कि अब गांव में ट्रांसफॉर्मर के लिए स्थल का चयन ग्रामीण नहीं करेंगे. बिजली विभाग के एसडीओ और अभियंता ही स्थल का चयन करेंगे. इसके बाद ही ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि मंगलवार को गांव में शांति समिति की बैठक आयोजित की जायेगी. ग्रामीणों ने शांति बनाये रखने की अपील की गयी है.
शांति समिति की बैठक में ही ठोस निर्णय लिया जायेगा. इधर, गांव में शांति बहाल करने के लिये एएसआइ जेपी यादव के नेतृत्व में 10-12 जवानों को तैनात किया गया है.
विरोध में जमकर की पत्थरबाजी
सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस
एसडीओ और इंस्पेक्टर के समझाने पर शांत हुए ग्रामीण
आज होगी शांति समिति की बैठक
बिजली विभाग के अधिकारी तय करेंगे ट्रांसफॉर्मर के लिये स्थल का चयन
धान खरीद व भुगतान की रिपोर्ट 15 दिनों में देने की मांग
निर्णय. हंगामेदार रही जिला परिषद की बैठक
सदस्यों ने विभिन्न विभाग के कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल