अनुसचिवीय कर्मियों ने काला पट्टी लगा कर किया प्रदर्शन

सरकार की सदबुद्धि के लिए मंदिर-मसजिद में मांगेंगे दुआ गोड्डा : समाहरणालय के समक्ष सोमवार को झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने मुंह में काला पट्टी लगा कर सरकार का विरोध किया गया. जिलाध्यक्ष मोजाहिदुल इस्लाम ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. 15 दिनों से […]

सरकार की सदबुद्धि के लिए मंदिर-मसजिद में मांगेंगे दुआ

गोड्डा : समाहरणालय के समक्ष सोमवार को झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने मुंह में काला पट्टी लगा कर सरकार का विरोध किया गया. जिलाध्यक्ष मोजाहिदुल इस्लाम ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. 15 दिनों से कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. राज्य भर में प्रदर्शन हो रहा है. सरकार कोई पहल नहीं कर रही है. राज्य संघ के निर्देश पर सोमवार को मुंह में काली पट्टी लगा कर प्रदर्शन किया गया है.
मंगलवार से शुक्रवार तक सरकार के सदबुद्धि के लिए मंदिर व मसजिद में पूजा अर्चना की जायेगी और दुआ मांगेंगे. इसके बाद भी सरकार की बुद्धि नहीं खुली तो शनिवार को समाहरणालय के समक्ष हवन किया जायेगा. इस अवसर पर संजय कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, राजीव लोचन, अमित कुमार, विनोद कुमार, मनोज पंडित, नरेश सोरेन, जिसु मुर्मू, प्रदीप रजक, प्रमोद कुमार, निरंजन कुमार, प्रवीर मिश्रा, शत्रुघ्न चौधरी, पवन कुमार, फ्रांसिस मुर्मू, अनंत रामदास आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >