पथरगामा के व्यवसायी से धमनी में 50 हजार की छिनतई

गोड्डा/पथरगामा : पथरगामा के किराना व्यवसायी बंटी भगत से रविवार की दोपहर को तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने बंटी भगत को देखकर मोटरसाईकिल रोकने को कहा. इसके बाद पिस्तौल सटाकर राशि लूट ली. घटना दिन के करीब एक बजे की बतायी गयी […]

गोड्डा/पथरगामा : पथरगामा के किराना व्यवसायी बंटी भगत से रविवार की दोपहर को तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने बंटी भगत को देखकर मोटरसाईकिल रोकने को कहा. इसके बाद पिस्तौल सटाकर राशि लूट ली.

घटना दिन के करीब एक बजे की बतायी गयी है.राजा भिट्ठा थाना क्षेत्र से तकादा कर किराना व्यवसायी बंटी भगत घर की ओर लौट रहा था. इसी दौरान करीब एक बजे दिन में धमनी के जरमा टोला गांव की पुलिया के करीब पहुंचने पर तीन अज्ञात अपराधियों ने बंटी के मोटरसाइकिल को रोककर पिस्टल सटाते हुए बट से प्रहार कर पाॅकेट में रखे 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली.

इसके बाद मोटरसाइकिल से भाग निकला . बंटी ने थाने में आकर इसकी सूचना दी.

” घटना की जानकारी मिली है. मगर अब तक लिखित सूचना नहीं मिली है. हालांकि मामले पर कार्रवाई की जा रही है.

– विजय उरांव, थाना प्रभारी, राजाभिट्ठा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >