गोड्डा/पथरगामा : पथरगामा के किराना व्यवसायी बंटी भगत से रविवार की दोपहर को तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने बंटी भगत को देखकर मोटरसाइकिल रोकने को कहा. इसके बाद पिस्तौल सटाकर राशि लूट ली. घटना दिन के करीब एक बजे की है.
जरमा टोला पुलिया के पास हुई घटना : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र से तकादा कर किराना व्यवसायी बंटी भगत घर की ओर लौट रहा था. इसी दौरान करीब एक बजे दिन में धमनी के जरमा टोला गांव की पुलिया के करीब पहुंचने पर तीन अज्ञात अपराधियों ने बंटी के मोटरसाइकिल को रोककर पिस्टल सटाते हुए बट से प्रहार कर पाॅकेट में रखे 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. इसके बाद मोटरसाइकिल से भाग निकला . बंटी ने थाने में आकर इसकी सूचना दी.
