साइंस ओलंपियाड में 23वें स्थान पर रही मुस्कान

संकल्प स्कूल में 10वीं की है छात्रा नेशनल स्तर पर मिला 72वां स्थान गोड्डा : गोड्डा प्रखंड के रेंडी गांव की रहने वाली मुस्कान कुुमारी को साइंस ओलंपियाड में स्टेट में 23 वां तथा नेशनल स्तर पर 72 वां स्थान मिला है. मुस्कान के पिता मिथलेश कुमार झा उर्फ बाबुल झा पारा शिक्षक हैं. बच्ची […]

संकल्प स्कूल में 10वीं की है छात्रा

नेशनल स्तर पर मिला 72वां स्थान
गोड्डा : गोड्डा प्रखंड के रेंडी गांव की रहने वाली मुस्कान कुुमारी को साइंस ओलंपियाड में स्टेट में 23 वां तथा नेशनल स्तर पर 72 वां स्थान मिला है. मुस्कान के पिता मिथलेश कुमार झा उर्फ बाबुल झा पारा शिक्षक हैं. बच्ची की शिक्षा स्थानीय संकल्प स्कूल से हुुई है. ओलंपियाड में बेहतर स्थान मिलने पर विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया. मुस्कान कुमारी गत दिनों सीबीएसइ की 10 वीं की परीक्षा में सफलता अर्जित की है. बच्ची की सफलता पर जिले के लोगों में हर्ष देखा जा रहा है. वह अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व शिक्षकों को दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >