???::?????? ??? ???? ??? ?????????????? ????? ?? ???????

ओके::गोड्डा में शुरू हुआ बायोडाइवर्सिटी पार्क का निर्माण फ्लैग-जिले के लिये खुशखबरी -पांच करोड़ की राशि खर्च कर वन विभाग 44 एकड़ जमीन पर बनायेगा पार्क – बच्चों के लिये चिल्ड्रन पार्क, फ्लावर पार्क ग्रास, हजारों प्रकार के कैक्टस, बोटिंग के साथ कैफैटेरिया भी बनेगा -दो स्थानों में किया गया डीप बोरिंग, आगे चहारदीवारी का […]

ओके::गोड्डा में शुरू हुआ बायोडाइवर्सिटी पार्क का निर्माण फ्लैग-जिले के लिये खुशखबरी -पांच करोड़ की राशि खर्च कर वन विभाग 44 एकड़ जमीन पर बनायेगा पार्क – बच्चों के लिये चिल्ड्रन पार्क, फ्लावर पार्क ग्रास, हजारों प्रकार के कैक्टस, बोटिंग के साथ कैफैटेरिया भी बनेगा -दो स्थानों में किया गया डीप बोरिंग, आगे चहारदीवारी का काम शुरू तसवीर-32 में डीएफओ राम भरत पार्क का मुआयना कर जानकारी देते संवाददाता, गोड्डागोड्डा के लोगों के लिये खुशखबरी है. अब वन विभाग की ओर से उनके घूमने तथा मनोरंजन के लिये करोड़ों की लागत से पार्क बनाने का काम शुरू हो गया है. वन विभाग द्वारा चार दिन पूर्व राज्य के एकलौते बायोडाइवर्सिटी पार्क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर आरंभ हो गया है. निर्माण स्थल पर दो डीप बोरिंग भी करायी गयी है. इसके बाद पार्क की घेराबंदी और फिर पार्क के आंतरिक डेकोरेशन का काम चलेगा. 44 एकड़ जमीन पर वन विभाग बनायेगा पार्क गोड्डा वन विभाग गोड्डा-रामगढ मुख्य मार्ग के पास वन विभाग करीब 44 एकड़ जमीन पर पार्क का निर्माण करेगा. हालांकि वन विभाग को 31 मार्च 2015 में ही पार्क के लिये राशि आवंटित कर दी गयी थी. करीब पांच करोड़ की राशि को दो फेज में काम किया जायेगा. बायोडाइवर्सिटी पार्क में कई खूबियां होंगी जो केवल जिला ही नहीं राज्य व राज्य के बाहर के लोगों को भी आकर्षित करेगा. कई चीजें होगी पार्क में जानकारी के अनुसार पार्क में मुख्य रूप से जिस तरह के भौगोलिक संरचना है अनुसार बोअंग, बच्चों के लिये चिलड्रेन पार्क, कई विशेष प्रकार के ग्रास, सोलर पार्क, बंबू पार्क व सेट, प्लांट पार्क खास कर ब्रायोफायटा, टेरीडोफायटा आदि के अलावा रोज गार्डन, हजारों प्रकार के कैक्टस की प्रजाति आदि मिलाकर कुल 37 सेक्टर में पार्क को बांटा जायेगा. पार्क के अंदर दो केफेटेरिया एवं कॉटेज आदि का निर्माण कराया जायेगा. दो वर्षों के अंदर पार्क बनकर तैयार हो जायेगा चहारदीवारी के लिये टेंडर जल्द जिला वन पदाधिकारी राम भरत ने बताया कि एनआरइपी को राशि आवंटित है. चहारदीवारी के लिये जल्द ही टेंडर प्रकाशित किया जा रहा है. गोड्डा के साथ राज्य के लिये गोड्डा का बायोडाइवर्सिटी पार्क का महत्व है. पार्क को देखने दूर से छात्र-छात्राएं आयेंगे. पार्क भ्रमण कर वनस्पति आदि के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे. – राम भरत डीएफओ गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >