ललमटिया चौक स्थित देवेंद्र प्रसाद गुप्ता की पान दुकान में मंगलवार की रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी के दौरान दुकान में रखे लगभग 4000 रुपये मूल्य के पान मसाला और गुटखा चोरी हो गये. दुकानदार देवेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने मंगलवार की शाम अपनी दुकान नियमित समय पर बंद कर घर चले गये थे. सुबह दुकान खोलने पर देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और सामान गायब है. उन्होंने तुरंत ललमटिया थाना जाकर चोरी का आवेदन दिया. थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि चोरी का आवेदन मिला है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा.
पान दुकान में ताला तोड़ कर दुकान में रखे सामान की चोरी
4000 रुपये का पान मसाला और गुटखा गायब
