गोड्डा में बुजुर्ग दंपती से दिनदहाड़े हजारों की छिनतई

गोड्डा : नगर थाना के समीप बुधवार की दोपहर छिनतई की घटना हुई. जानकारी के अनुसार उचक्कों ने एक बुजुर्ग महेंद्र प्रसाद साह के हाथ से थैला छीन कर फरार हो गये. बुजुर्ग दंपती गोड्डा बाजार से अपने घर नहर चौक जा रहे थे. इसी क्रम में वे नगर थाना के समीप एक मोबाइल दुकान […]

गोड्डा : नगर थाना के समीप बुधवार की दोपहर छिनतई की घटना हुई. जानकारी के अनुसार उचक्कों ने एक बुजुर्ग महेंद्र प्रसाद साह के हाथ से थैला छीन कर फरार हो गये. बुजुर्ग दंपती गोड्डा बाजार से अपने घर नहर चौक जा रहे थे. इसी क्रम में वे नगर थाना के समीप एक मोबाइल दुकान के पास कुछ काम से रूके थे. इसी दौरान अज्ञात उचक्कों ने बुजुर्ग के हाथ से थैला छीन कर फरार हो गये. थैला में 16 हजार नकद सहित आवश्यक कागजात थे. मामले को लेकर पीड़ित बुजुर्ग ने नगर थाना में मामले की जानकारी देकर थाना प्रभारी से कार्रवाई की गुहार लगायी है.
बुजुर्ग ने थाना में दिया आवेदन
नहर चौक निवासी बुजुर्ग महेंद्र प्रसाद साह ने थाना में दिये आवेदन में जिक्र किया है कि वे गोड्डा बाजार से अपनी पत्नी के साथ घर जाने के क्रम में नगर थाना के समीप एक मोबाइल दुकान के पास रूके थे. इसी क्रम में तेजी से एक बाइक आयी उसपर सवार उच्चकों ने बुजुर्ग से थैला छीन कर भाग गये. जब तक बुजुर्ग दंपती कुछ समझ पाते उचक्के फरार हो चुके थे.
आवेदन दिया गया है. घटना की जानकारी ली जा रही है. मामले में छानबीन कर कार्रवाई की जायेगी. दोषियों को नहीं बख्शा जायेगा. पुलिस उचक्कों पर पैनी नजर रख रही है.
– पासकल टोप्पो, नगर थानेदार.
शहर में उचक्कों का मनोबल बढ़ा
इन दिनों गोड्डा में उचक्कों का मनोबल बढ़ा है. लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है. उचक्के खास कर बुजूर्गों व महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं. शहर में ऐसी दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं. लेकिन पुलिस सुस्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >