एक की हालत गंभीर
बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता मोड़ के समीप अल्टो पलट जाने से तीन लोग घायल हो गये. घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार महागामा से पीरपैंती जाने के क्रम में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया. इस कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. कार पर सवार अवनीत प्रसाद पांडेय, राजीव पांडेय व मुरारी राय घायल हो गये. घायलों काे इलाज के लिये महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर घायलों को भागलपुर रेफर कर दिया गया है.
घायलों में अवनीत प्रसाद पांडेय की हालत गंभीर बतायी जा रही है. थाना प्रभारी विनय कुमार मंडल ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है. घायलों काे इलाज के लिये भेजा गया है.
