महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के उर्जानगर में करंट लगने से महिला इसीएल कर्मी की मौत हो गयी. मृतका का नाम बाहामुनी सोरेन (50 वर्ष) है. जानकारी के अनुसार बाहामुनी सोरेन घर में लगे खराब हीटर के क्वाइल को बना रही थी. उसी दौरान उन्हें करंट लग गया. करंट लगने से महिला की मौत घर पर ही हो गयी. जिस समय घटना हुई उस समय घर पर कोई नहीं था. बेटी ट्यूशन पढ़ने गयी थी. हालांकि आनन-फानन में उसे इलाज के लिये महिला को इसीएल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गयी.
इसीएल अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में थी कार्यरत
मृतक बाहामुनी सोरेन इसीएल अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप मे कार्यरत थी. बाहामुनी सोरेन पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. मामले को लेकर महगामा थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.
मां की मौत के बाद उसकी बेटी सरोजिनी लीला मरांडी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों में शोक की लहर है. वहीं गार्ड के
आक्समिक निधन पर इसीएल अस्तपाल के कर्मियों में भी शोक की लहर है. अस्पताल प्रभारी यूके चौधरी ने शोक जताया है.
