???::?? ?????? ????? ?????? ??????????? ????? ??? ??? ????? ?? ??????

ओके::सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जनवरी माह में कराने का निर्णय फ्लैग-जिला कबड्डी संघ की बैठक हुईतस्वीर: 03 बैठक कर जानकारी देते जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष, 04 शामिल अन्यनगर प्रतिनिधि, गोड्डास्थानीय जय माता दी विवाह भवन में रविवार को गोड्डा जिला कबड्डी संघ की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता संघ अध्यक्ष अरुण कुमार साहा ने […]

ओके::सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जनवरी माह में कराने का निर्णय फ्लैग-जिला कबड्डी संघ की बैठक हुईतस्वीर: 03 बैठक कर जानकारी देते जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष, 04 शामिल अन्यनगर प्रतिनिधि, गोड्डास्थानीय जय माता दी विवाह भवन में रविवार को गोड्डा जिला कबड्डी संघ की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता संघ अध्यक्ष अरुण कुमार साहा ने की. इस दौरान सर्वसम्मति से राज्यस्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता जनवरी माह में कराने पर सहमति प्रदान की गयी. संघ अध्यक्ष श्री साहा ने बताया कि झारखंड राज्य कबड्डी संघ से मिले गाइडलाइन के अनुसार 31 दिसंबर से पूर्व सब जूनियर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया गया है. इसी आलोक में सभी सदस्यों की सहमति से जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में आठ से 10 तारीख को सब जूनियर राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया है. लिये गये निर्णय की लिखित जानकारी रविवार की शाम राज्य कबड्डी संघ को भेज दी गयी है.आलाधिकारी को जानकारी देने का निर्देश दिया संरक्षक सह नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि लिये गये प्रस्ताव तथा प्रस्तावित राज्यस्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता की जानकारी जिले के आलाधिकारी को देने पर बल दिया गया. साथ ही संरक्षक श्री सिंह व संजीव कुमार झा को खिलाड़ियों के रहने के लिये नाइट सेंटर व नगर पंचायत के पुराने कार्यालय भवन में रखने की जानकारी दी. दायित्वों का किया गया बंटवारासंघ अध्यक्ष श्री साह ने बताया कि मैदान में प्रतियोगिता के लिये चार पिच तैयार करने के लिये नेशनल खिलाड़ी धर्मेंद्र हाजरा को दायित्व सौंपा गया है. इसके अलावा मंच के प्रभार व संचालन के लिये संघ के मीडिया प्रभारी किरमान अंसारी व नेशनल ख्याति प्राप्त खिलाड़ी मोनालिसा को दायित्व सौंपा गया.शील्ड मेडल व प्रमाण पत्र पर चर्चाश्री साहा ने बताया कि सफल टीमों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान वाली टीमों को शील्ड मेडल व प्रमाण पत्र आदि देने पर चर्चा की गयी. इसके अलावा ऑफिशियल के रहने पर चर्चा की गयी. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष गुंजन कुमार झा, वरीय सदस्य वैद्यनाथ देहरी, अजीज अहमद, लंबोदर पंडित, खिलाड़ी बबलू झा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >