ओके::फुटबॉल प्रतियोगिता में आमड़ापाड़ा विजयी-दुमका टीम दूसरे स्थान पर रही-बाबूलाल मरांडी व प्रदीप यादव ने किया पुरस्कृत तस्वीर: 14 विजेता टीम को पुरस्कृत करते बाबूलाल मरांडी, 15 विधायक प्रदीप यादव पुरस्कृत करते, 16 मैदान में चीयर्स गर्ल्सप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटप्रखंड के काठीबाड़ी खेल मैदान में बैजल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया. फाइनल मुकाबले में आमड़ापाड़ा टीम ने चार गोल से दुमका टीम को पराजित कर दिया. फाइनल मैच के दौरान बंगाल से आयी चीयर्स गर्ल्स द्वारा डीजे की धून पर डांस कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया साथ ही साथ दर्शकों का भी मनोरंजन किया. झाविमो केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विजेता टीम आमड़ापाड़ा को नकद 80 हजार व उपविजेता टीम को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने 60 हजार नकद राशि देकर पुरस्कृत किया. विजेता व उपविजेता टीम को कप भी प्रदान किया गया. मौके पर श्री मरांडी ने कहा कि खेल के आयोजन व नियम को देख कर लगता है कि झारखंड में काठीबाड़ी में फुटबॉल का सबसे अच्छा खेल होता है. आने वाले समय में हमारी सरकार बनती है तो ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया जायेगा. वहीं पोड़ैयाहाट विधायक श्री यादव ने कहा कि यहां का खेल लोगों को सीख देने वाली है. इस दौरान जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, दुमका जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन, अजय शर्मा, सिमोन मरांडी, कमेटी अध्यक्ष रामलाल सिंह, बेनेडिक हेंब्रम, अनिल मुर्मू आदि उपस्थित थे.
???::?????? ??????????? ??? ?????????? ?????
ओके::फुटबॉल प्रतियोगिता में आमड़ापाड़ा विजयी-दुमका टीम दूसरे स्थान पर रही-बाबूलाल मरांडी व प्रदीप यादव ने किया पुरस्कृत तस्वीर: 14 विजेता टीम को पुरस्कृत करते बाबूलाल मरांडी, 15 विधायक प्रदीप यादव पुरस्कृत करते, 16 मैदान में चीयर्स गर्ल्सप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटप्रखंड के काठीबाड़ी खेल मैदान में बैजल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन […]
