ओके::अनुमंडल बनने के बाद भी अब तक महगामा में अनुमंडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति नहीं होना निराशाजनक : राजेश रंजन

-पूंजीपतियों के हित में काम कर रही भाजपा सरकार : पूर्व विधायक-तूफान प्रभावित पीडि़तों के मुआवजा वितरण पर भी खड़े किये सवालतसवीर:32 प्रेस वार्ता करते राजेश रंजनप्रतिनिधि, महगामामहगामा के अनुमंडल बनने के बाद भी यहां अनुमंडल पदाधिकारी व अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति नहीं होने पर महगामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन ने निराशा जतायी है. श्री […]

-पूंजीपतियों के हित में काम कर रही भाजपा सरकार : पूर्व विधायक-तूफान प्रभावित पीडि़तों के मुआवजा वितरण पर भी खड़े किये सवालतसवीर:32 प्रेस वार्ता करते राजेश रंजनप्रतिनिधि, महगामामहगामा के अनुमंडल बनने के बाद भी यहां अनुमंडल पदाधिकारी व अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति नहीं होने पर महगामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन ने निराशा जतायी है. श्री रंजन ने रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता की मांगों की अनदेखी कर रही है. इस कारण महगामा वासियो में रोष है. यह बातें पूर्व विधायक राजेश रंजन ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही. पूर्व विधायक रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार जनहित के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है व नकारात्मक सोच रखती है. बताया कि महगामा को अनुमंडल बनाये जाने की घोषणा पांच माह पूर्व हुई है. कहा कि अब तक अनुमंडल स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हो जानी चाहिए थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कहा कि पिछले दिनों पांच फरवरी को पत्र लिख कर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया था. लेकिन अब तक पहल नहीं हुई. वहीं गोड्डा व पथरगामा में आये प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के सवाल पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया. पूर्व विधायक श्री रंजन ने कहा कि किसानों की फसलें व घर-बार को काफी नुकसान पहुंचा है. लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा. कहा कि भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों के अधिकारों के लिए गंभीर है. गरीबों की समस्याओं को लेकर भाजपा की सरकार गंभीर नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >