बादै में 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि से बने पीसीसी सड़क का उद्घाटन

ग्रामीणों को विकास की दिशा में निरंतर प्रयासों का जिप सदस्य ने दिया भरोसा

बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के धपरा पंचायत के ग्राम बादै में 15वें वित्त आयोग अनुदान मद से स्वीकृत गेरूआ बांध से अंसारी टोला तक बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन रविवार को जिप सदस्य मो. एहतेशामुल हक ने फीता काटकर किया. सड़क निर्माण कार्य की कुल लागत दो लाख पचास हजार रुपये बतायी गयी है. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिप सदस्य मो. एहतेशामुल हक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं. हर गांव और हर टोला तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना उनका प्राथमिक लक्ष्य है. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य हजरत अली, इंतजार आलम, हसनैन परवेज, मो. फारूक आजम, मो. महीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >