गोड्डा के स्थानीय गांधी मैदान में एक दिवसीय नेटबॉल और कबड्डी स्मिता लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिले भर की बालिका खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस प्रतियोगिता में चयनित टीमें रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समिता लीग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी. नेटबॉल प्रतियोगिता में जिले भर की 18 टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि कबड्डी में 12 टीमों ने दमखम दिखाया. कुल 30 टीमों ने टूर्नामेंट में भाग लिया. प्रतियोगिता को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीन वर्गों में आयोजित किया गया. नेटबॉल परिणाम के तहत अंडर-14 में बालिका आवासीय विद्यालय (बसंतराय) प्रथम, कस्तूरबा, (गोड्डा) द्वितीय, अंडर-17 वर्ग में बालिका आवासीय विद्यालय (बसंतराय) प्रथम, बालिका आवासीय (सुंदरपहाड़ी) द्वितीय, अंडर-19 वर्ग में शाइनिंग स्टार (गोड्डा) प्रथम, सलम शूटर (गोड्डा) द्वितीय शामिल हैं. प्रतियोगिता में जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो और संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
गांधी मैदान गोड्डा में नेटबॉल-कबड्डी समिता लीग, 30 बालिका टीमों ने लिया हिस्सा
चयनित टीमें राज्य स्तरीय समिता लीग में जिले का करेंगी प्रतिनिधित्व
