छह बेंचों पर आपसी सहमति से 88 हजार की हुई वसूली कोर्ट प्रतिनिधि,गोड्डा डीएलएसए के ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न मामले से संबंधित 14 वादों का निष्पादन कर 88000 वसूली की गयी. निष्पादित मामले में क्रिमिनल कंपाउंडेबल के तीन व बिजली के 10 मामले शामिल हैं. आपसी समझौता के आधार पर 88000 रुपये का समझौता कराया गया. इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर छह न्यायिक बेंच का गठन किया गया था. पहले बेंच पर परिवार वाद, मेट्रीमोनियल वाद व भारतीय दंड विधान की धारा 125 से संबंधित मामले की सुनवाई हुई. इसकी सुनवाई परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय व चीफ एलएडीसी संजय कुमार सहाय ने की. दूसरे न्यायिक बेंच पर बिजली से संबंधित मामले की सुनवाई हुई. इस बेंच पर जिला द्वितीय निरुपम कुमार व एलएडीसी राहुल कुमार सुनवाई कर रहे थे. तृतीय न्यायिक बेंच पर एमएसीटी, सिविल व क्रिमिनल अपील, राजस्व , श्रम विभाग सहित अन्य ट्रिब्यूनल से संबंधित विवादों की सुनवाई हुई. इसकी सुनवाई जिला जज तृतीय रीचा श्रीवास्तव एवं एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह ने किया. चौथे न्यायिक बेंच पर सीजेएम कोर्ट, सबजज पंचम प्रवीण उरांव कोर्ट व एसडीजेएम कोर्ट से संबंधित मामले की सुनवाई हुई. इसकी सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिभूषण शर्मा व एलएडीसी अजीत कुमार ने की. पांचवीं न्यायिक बेंच पर सबजज प्रथम, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अमित बंसल एवं सबजज तृतीय कोर्ट के मामले की सुनवाई हुई. इस बेंच पर सबजज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा व एलएडीसी आयूष राज सुनवाई कर रहे थे. छठे न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कल्याण, खालिद रसीद अली अहमद, सतीश कुमार मुंडा, मुक्ति भगत कोर्ट से संबंधित मामले की सुनवाई हुई. इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रसीद अलि अहमद व एलएडीसी लीली कुमारी ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
