गोड्डा : मंगलवार को गोड्डा कोर्ट के आस-पास अज्ञात युवक को देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ नगर थाना की पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया है. इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद छापेमारी के दौरान युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पकड़ाये युवक की निशानदेही पर शहर के कुछ युवकों को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया है.
अब तक इस बात की सूचना गोपनीय है कि पकड़ाने वाला युवक कौन है और किस मकसद से कोर्ट के समीप मौजूद था. इस मामले में एसपी राजीव रंजन सिंह से पूछे जाने पर बताया कि इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है. अभी कुछ भी बताना जांच के दृष्टिकोण से सही नहीं होगा.
