सफाईकर्मियों को करें नियमित

गोड्डा : लंबित मांगों के समर्थन में झारखंड इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्यों ने मंगलवार को शहीद स्तंभ परिसर से मशाल जुलूस निकाला. इसमें शामिल सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारे लगाये. कर्मियों के द्वारा प्रदेश संघ के आह्वान पर मशाल जुलूस निकाला गया. नेताओं ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को […]

गोड्डा : लंबित मांगों के समर्थन में झारखंड इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्यों ने मंगलवार को शहीद स्तंभ परिसर से मशाल जुलूस निकाला. इसमें शामिल सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारे लगाये. कर्मियों के द्वारा प्रदेश संघ के आह्वान पर मशाल जुलूस निकाला गया. नेताओं ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को नियमित करने सहित वेतन संबंधी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ी जा रही है. मशाल जुलूस एक सांकेतिक आंदोलन है. मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे राज्य में इस लड़ाई को लड़ा जायेगा. मशाल जुलूस में बालकृष्ण मेहतर, कार्तिक मेहतर, सुदामा मेहतरानी, पिंकू मेहतर, सत्यनारायण मेहतर, नीरज, राजीव रंजन पासवान, उपेंद्र दास, मुन्नी आदि सहित सैकड़ों सफाई कर्मी शामिल हुए.

क्या है मांगें
तमाम निकायों के स्वीकृत पदों को विलोपित करते हुए अनुकंपा पर नियुक्ति करने व पुनर्जीवित करने
आउट सोर्सिंग पर सख्ती से रोक लगाने, दुर्घटना बीमा को लागू करने
सातवें वेतन आयोग के केंद्रीय अनुशंसा के आलोक में परिवहन भत्ता व शिक्षण भत्ता देने
दैनिक वेतन भोगी कर्मी को नियमित करने आदि की मांगें शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >