गोड्डा-पीरपैंती मार्ग को किया तीन घंटे जाम

रोष. मध्य विद्यालय में 15 दिनों से बंद एमडीएम व चार शिक्षक को हटाने से उग्र हुए छात्र-छात्राएं पथरगामा : आदर्श राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय बालक पथरगामा के सैकड़ों स्कूली बच्चों ने मंगलवार को बाल संसद की अगुआई में अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में पथरगामा मुख्य चौक करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया. […]

रोष. मध्य विद्यालय में 15 दिनों से बंद एमडीएम व चार शिक्षक को हटाने से उग्र हुए छात्र-छात्राएं

पथरगामा : आदर्श राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय बालक पथरगामा के सैकड़ों स्कूली बच्चों ने मंगलवार को बाल संसद की अगुआई में अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में पथरगामा मुख्य चौक करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया. आक्रोशित स्कूली बच्चे गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर बीचो-बीच बैठ कर अपने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. छात्र-छात्राओं की 5 सूत्री मांग विद्यालय से हटाये गये चार शिक्षकों को विद्यालय में वापस करने, यूनिट के हिसाब से 16 शिक्षकों की नियुक्ति विद्यालय में पूरी करने, पंद्रह दिनों से चावल के अभाव में बंद मध्याह्न भोजन चालू करने के साथ-साथ बंद केला व अंडा दिये जाने, विद्यालय में शुद्ध पेयजल के साथ-साथ बिजली की व्यवस्था करने सहित विद्यालय में सफाई कर्मी बहाल किये जाने की है.
वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा मुख्य मार्ग जाम करने की सूचना मिलने पर पथरगामा थाना के एसआइ तपन गृहपाणी, एएसआइ विपिन बिहारी राय, नागेश्वर प्रसाद मेहता दल बल के साथ पथरगामा मुख्य चौक स्थित जाम स्थल पहुंचे. छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया. किंतु आक्रोशित स्कूली बच्चे अपनी मांगों पर अडिग रहे. इधर, स्कूली बच्चों के अडिग रवैये की जानकारी मिलते ही पथरगामा बीडीओ रुद्र प्रताप व थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति भी जाम स्थल पहुंचे. जहां बीडीओ रुद्र प्रताप ने छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर अपने साथ प्रखंड कार्यालय ले गये और सड़क जाम हटवाया. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने स्कूली बच्चों की समस्याओं को बिंदुवार डायरी में नोट करते हुए अपने स्तर से मामले को जिला के पदाधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. बीडीओ के आश्वासन के बाद आक्रोशित छात्र छात्राएं शांत हुए. सड़क जाम सुबह करीब 8:00 बजे से किया गया था. सड़क जाम के दौरान सैकड़ों की संख्या में छोटी- बड़ी वाहन फंसी रही.
बीडीओ ने छात्र-छात्राओं को समझाकर सड़क जाम हटवाया
सुबह करीब 8:00 बजे से किया गया था जाम
सैकड़ों छोटे- बड़े वाहन फंसे रहे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >