जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन
देश में झारखंड में पहली बार न्यायिक सुविधा के तहत बच्चों के लिए व्यवस्था
गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से इंप्लीमेंटेशन ऑफ स्कीम ऑफ फोस्टकेयर को लेकर प्लस टू विद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जज द्वितीय शिवपाल सिंह, डालसा सचिव एसके सिंह, विधि सह परवीक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता व प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य डॉ अजित कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर जिला जज द्वितीय श्री सिंह ने छात्रों से कहा कि आप सभी अनुशासन जीवन व्यतीत करें. क्योंकि जब तक आप अनुशासित नहीं होंगे, तब तक आपको संतोष नहीं मिलेगा. उन्होंने बच्चों से कहा कि जो काम कर रहे है, उसे खूब मन लगा कर करें. ज्ञान अर्जन कर रहे हैं तो पूरी तरह से करें. आगे बढ़ें और तरक्की करें. सरकार की ओर से बच्चों के लिए बेहतर सोच के साथ काम किया जा रहा है.
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे बच्चे जो समस्याओं व परिस्थितियाें के कारण भटक गये हैं या परिवार से दूर हो गये हैं ऐसे बच्चों के लिए भारत सरकार के किसी भी लोक सेवक, नागरिक के द्वारा जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष वैसे बच्चों को लाया जाता है. वैसे बच्चों को बाल सुधार गृह में रखे जाने का पहले प्रावधान था, लेकिन अब सरकार उससे ऊपर उठ कर इम्लीमेंटेशन ऑफ स्कीम फोस्टरकेयर इस्पाॅसर्शीप के तहत बच्चों को सुविधा दे रही है. देश में झारखंड में पहली बार इस तरह की सुविधा न्यायिक व्यवस्था के तहत दी जा रही है. फोस्टरकेयर व इस्पॉसर्शिप में कहा गया वैसे बच्चे जिनके माता-पिता काफी बच्चे के सुरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा पर ध्यान नहीं दे सकते वैसे परिवार को स्पोर्ट करना है. ताकि परिवार समृद्ध हो सके व बच्चे का केयर किया जा सके. उसी परिवार में बच्चे को स्पॉट कर सरकार इस्पाॅन्सर बनती है. इसके कई मापदंड, पैमाने व प्रक्रिया है. इसी तरह वैसे बच्चे को अगर दूसरे परिवार में शिफ्ट करते हैं तो फोस्टरकेयर की सुविधा कही जायेगी.
बच्चों को लाभ दिलाने की दिशा में ईमानदारी से करें प्रयास: एसके सिंह
कार्यक्रम में डालसा सचिव श्री एसके सिंह ने कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को रखा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का लाभ दिलाने की दिशा में हर कोई को ईमानदारी से प्रयास करें. इसके लिए आवेदन के माध्यम से डालसा को जानकारी उपलब्ध करायी जा सकती है. वैसे बच्चों को लाभ दिलाना हम सभी का दायित्व बनता है. कार्यक्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार ने भी अपनी बातों को प्रमुखता से रखा. इस दौरान शिक्षक मीनसार आलम, सज्जाद आलम, पीएलभी सदस्य हसन अंसारी, वेणु देवी, बैजंती माला, गुलप्सा प्रवीण, रेश्मी कुमारी, कुंदन कुमार, मिथुन कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
