पथरगामा में छज्जा गिरने से मैजिक वाहन क्षतिग्रस्त

पथरगामा : मंगलवार की रात लगभग बारह बजे पथरगामा मुख्य चौक स्थित जनता मेडिकल के दुकानदार अशोक भगत के घर की छत का रेलिंग एकाएक टूट कर गिर गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. छज्जा का बड़ा हिस्सा टूट कर गिरने से सड़क के किनारे खड़ी एक मैजिक गाड़ी के आगे का […]

पथरगामा : मंगलवार की रात लगभग बारह बजे पथरगामा मुख्य चौक स्थित जनता मेडिकल के दुकानदार अशोक भगत के घर की छत का रेलिंग एकाएक टूट कर गिर गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. छज्जा का बड़ा हिस्सा टूट कर गिरने से सड़क के किनारे खड़ी एक मैजिक गाड़ी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. बताया गया कि मकान पुराना होने के कारण छज्जा टूट कर गिर पड़ा. मालूम हो कि जिस वक्त छज्जा टूट कर गिरा, उस वक्त रात का समय था. ग्रामीणों का कहना है कि अगर दिन के वक्त छज्जा टूट कर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था. क्योंकि जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां मोटर पार्ट्स की दुकान है. ऐसे में ग्राहकों का आना-जाना दिन भर लगा रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >