Giridih News: अंचल अधिकारी ने किया क्रशरों का निरीक्षण, मिली गड़बड़ी, कार्रवाई में जुटा विभाग

Giridih News: बेंगाबाद अंचल अधिकारी प्रियंका प्रियदर्शी ने शनिवार को झलकडीहा पंचायत के करमजोरा मोड़ पर संचालित विभिन्न क्रशरों का निरीक्षण किया.

राजस्व कर्मचारी विजय कुमार मुर्मू के साथ निरीक्षण के लिए पहुंची सीओ ने क्रशर संचालकों से आवश्यक पूछताछ की. इस दौरान प्रावधानों के बारे में जानकारी ली. सभी सूचनाओं को कलमबद्ध किया गया. निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी व प्रावधानों की अवहेलना को देख सीओ ने संचालकों को फटकार भी लगायी. सीओ ने कहा कि सभी बिन्दुओं की बारीकी से जांच पड़ताल की गयी है. संचालकों से पूछताछ कर सुविधाओं व प्रावधानों के अनुपालन की जानकारी ली है. कहा सभी सूचनाओं को कलमबद्ध किया गया है. कहा कि क्रशर संचालक प्रावधानों को ताक पर रखकर संचालन कर रहे हैं. भंडारण, प्रदूषण, सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं का अभाव पाया गया है. कहा प्रावधानों की अवहेलना कर क्रशर संचालन के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. सीओ ने कहा किसी भी सूरत में अवैध क्रशर का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

नोटिस के बाद भी बैठक में नहीं पहुंचे थे अधिकांश क्रशर संचालक

बता दें कि बेंगाबाद के विभिन्न स्थानों पर संचालित क्रशर संचालकों के साथ तीन माह पूर्व सीओ ने बैठक के लिए नोटिस निर्गत किया था. नोटिस निर्गत करने के बाद भी गिने चुने क्रशर संचालक ही बैठक में पहुंचे और अपने दस्तावेज जमा किये. अधिकांश क्रशर संचालक पहुंचे ही नहीं और ना ही अपने कागजात जमा किये. इससे उक्त क्रशरों के अवैध संचालन की अशंका को देखते हुए सीओ ने इसकी जांच पड़ताल के लिए निरीक्षण का कार्य प्रारंभ किया है. बताया जाता है कि तेलोनारी पंचायत में ऐसे भी क्रशर है जिसके पास कोई कागजात नहीं है और ना ही बिजली का कनेक्शन ही है. बिजली कनेक्शन किसी और के नाम होने के बाद उसे किराये पर लेकर अवैध तरीके से क्रशर का संचालन किया जा रहा है. वहीं भंडारण व प्रदूषण का दस्तावेज नहीं होने के बाद भी धड़ल्ले से विभिन्न स्थानों से बोल्डर लाकर भंडारण करते हुए क्रशर का संचालन किया जा रहा है. उक्त क्रशर संचालक कार्रवाई से बचने के लिए थाना के साथ खनन विभाग में लंबे अरसे से सेटिंग गेटिंग की भी बात सामने आ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >