Giridih News :ट्रेन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल, धनबाद रेफर

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी मो शफीक मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए. उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है.

नगर थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी मो शफीक मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि घायल किसी काम से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरहाटांड़ की ओर गया था और रेलवे पटरी के किनारे बैठ गया था. इसी दौरान गिरिडीह से मधुपुर जा रही सवारी ट्रेन वहां से गुजरने लगी तो सिटी बजने पर अचानक उसका ध्यान उधर गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. पटरी से हटने की कोशिश के दौरान वह ट्रेन से टकरा कर दूर जा गिरा. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही रेलवे और नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >