Giridih News : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Giridih News : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पांडेयडीह के पास हुई थी दुर्घटना

Giridih News : गिरिडीह. पचंबा थानांतर्गत लखारी गांव के अजय राम के पुत्र अजीत राम की सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मंगलवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम करीब चार बजे लखारी मोहल्ले के ही डेविड तुरी, अजय तुरी और सुरेश दास अजीत को घुमाने के लिए लेने आये थे. सभी लोग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा जाने की बात कह कर निकले थे. एक बाइक पर अजय और अजीत सवार थे. इसी दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पांडेयडीह के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी. इससे दोनों घायल हो गये. हादसे में अजय को हल्की चोटें आईं, जबकि अजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पीरटांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. अजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद के एक निजी अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >