निमियाघाट थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर हेठनगर के समीप रविवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. बताया जाता है कि रोशनाटुंडा का युसुफ अंसारी अपनी बाइक से इसरी बाजार से हेठनगर जा रहा था. इसी क्रम में सड़क पार करने के दौरान पहले एक वाहन ने उसे धक्का मार दिया. इससे वह सड़क पर ही गिर गया. तभी, पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक अन्य अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया. इससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
दुर्घटना में युवक ने दम तोड़ा
जमुआ-देवघर मुख्य सड़क पर में चिलखारी गांव के पास एक वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक चकाई थाना क्षेत्र के चरघरा गांव निवासी अबोध चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार चौधरी था. सिंटू सोमवार सुबह अपने घर से सरौन मोड़ पर पैदल जा रहा था. इसी क्रम में चिलखारी गांव के पास पीछे से एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में लिया. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
