सरिया. सोमवार की सुबह लगभग 8:15 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान गौतम साव पिता बद्री साव, ग्राम चौराटांड़ (अमनारी) थाना-सरिया के रूप में हुई. घटना किमी संख्या 355/5-6 घटी. जानकारी मिलने पर आरपीएफ हजारीबाग रोड स्टेशन के उप निरीक्षक लखन देव सिंह व सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. वहां पहले से आरपीएफ कैंपिंग प्रधान आरक्षी रॉकी सिंह तथा आरक्षी राधामोहन शर्मा मौजूद थे. कार्यरत स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने पर घटनास्थल का वीडियोग्राफी के बाद पटरी से शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद परिचालन सामान्य हुआ. घटना की सूचना जीआरपी कोडरमा को मिलने पर एसआइ शिबू सरदार व एक अन्य पहुंचे औ्र कागजी कार्रवाई पूरी की. इस बीच मृतक के परिजन भी वहां पहुंचे. मृतक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र गौतम को कम दिखाई देता था. आशंका जाहिर की कि लाइन पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया. उसने किसी पर कोई शक नहीं किया. लिखित आवेदन के आधार पर शव को जीआरपी से प्राप्त किया. मौके पर अमनारी पंचायत के मुखिया अजय यादव व सरिया प्रखंड उप प्रमुख रामदेव यादव सहित अन्य उपस्थित थे.
वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
सोमवार की सुबह लगभग 8:15 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी.

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत