Giridih News :मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गयी. घटना स्टेशन से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई. युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

मृतक की पहचान हटिया रोड निवासी पवन सिन्हा के पुत्र सुमित सिन्हा (28) के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार सुमित रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से यह कहकर निकला था कि उसे कुछ जरूरी काम है. इसके बाद देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा. परिजन उसकी खोज करने लगे. इधर, लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की. पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, और शव की पहचान की. शव की हालत देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. इस हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. युवक के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >